पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आर्य महिला डिग्री कॉलेज व लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 07:27 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : आर्य महिला डिग्री कॉलेज व लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण व दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

आर्य महिला डिग्री कॉलेज की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. कनक रानी शिक्षकों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मानव अस्तित्व को बचाने में वृक्षों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा पेड़-पौधों की देखरेख छोटे बच्चों की तरह की करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. मधु जैन, डॉ. दुर्गावती, डॉ. उमेश भारती, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे। वहीं लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से सीतापुर आंख अस्पताल में पौधरोपण किया। इस मौके पर अध्यक्ष रजत खन्ना, राकेश, मयंक सेठ, विकास अग्रवाल, शिव नारायण खन्ना, रवि खन्ना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी