युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

बंडा थाना क्षेत्र के उगनापुर गांव निवासी रामखिलावन शनिवार को बंडा मजदूरी करने के लिए निकले थे। करीब 11 बजे गांव से एक किमी दूर गन्ने के खेत में पानी लगा रहे रामनरेश ने खेत में रामखिलावन का शव पड़ा देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 11:40 PM (IST)
युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

जेएनएन, बंडा, शाहजहांपुर : बंडा थाना क्षेत्र के उगनापुर गांव निवासी रामखिलावन शनिवार को बंडा मजदूरी करने के लिए निकले थे। करीब 11 बजे गांव से एक किमी दूर गन्ने के खेत में पानी लगा रहे रामनरेश ने खेत में रामखिलावन का शव पड़ा देखा। पिता भगवानदीप ने हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनका कहना है कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। रामखिलावन की इकलौती बेटी दो वर्षीय आराध्या है। रक्षाबंधन से पहले पत्नी नीतू देवी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। उन्हें सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी