पीएम नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियां देखने शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 03:44 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियां देखने शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियां देखने शाहजहांपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

शाहजहांपुर (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जुलाई को यहां होने वाले किसान कल्याण सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर यहां पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय भी थे।

मुख्यमंत्री दोपहर में हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर पुलिस लाइन पहुंचे। उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी थे। उनके के स्वागत के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज, विधायक, डीएम अमृत त्रिपाठी व एसएसपी एस चिन्यपा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस लाइन से सीएम प्रदेश अध्यक्ष के साथ नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के कैंप कार्यालय राजभवन पहुंचे।

कुछ देर वहां रुकने के बाद सीएम गन्ना शोध परिषद के सभागार के रवाना हो गए। जहां सांसद, विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पीएम नरेंद्र मोदी के किसान सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री का रोजा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष व तिलहर विधायक में नोकझोंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के बीच मंत्रियों के सामने ही नोकझोंक हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर सपा नेताओं की मदद करने का आरोप लगाया। बड़े नेताओं और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। जिले के अलावा बरेली, बदायूं और पीलीभीत से पुलिस फोर्स को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया। सुरक्षा के लिहाज से चार एएसपी, 11 सीओ, एसओ - 30, एसआइ - 150, कांस्टेबल - 1000, पीएसी - डेढ़ कंपनी, महिला कांस्टेबिल - 50, टीएसआइ - 5, यातायात पुलिस कर्मी- 50, महिला कांस्टेबिल - 50 की ड्यूटी लगाई गई। 

chat bot
आपका साथी