जेल में पहली बार कटा केक, बजी ढोलक

जेल में बजी ढोलक महिला बंदी के बच्चे का मनाया जन्मदिन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jul 2022 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2022 11:47 PM (IST)
जेल में पहली बार कटा केक, बजी ढोलक
जेल में पहली बार कटा केक, बजी ढोलक

जेल में पहली बार कटा केक, बजी ढोलक

जेएनएन, शाहजहांपुर : जिला कारागार में मंगलवार को महिला बंदी के बच्चे का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। महिला बंदियों ने इनरव्हील क्लब की सदस्यों के साथ ढोल बजाकर डांस भी किया। जेल प्रशासन बंदियों को मानसिक रूप से तनाव मुक्त करने व व्यक्तित्व का विकास करने के उद्देश्य से आए दिन कोई न कोई आयोजन करा रहा है। मंगलवार को महिला बंदी रीता के तीन वर्षीय बेटे अनुराग का जेल प्रशासन ने महिला बैरक में जन्मदिन मनाया। जेल प्रशासन व क्लब की सदस्यों ने बंदियों के बच्चों को गिफ्ट, केक, फल, कुरकुरे, चिप्स आदि भी बांटे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने कहा कि जेल प्रशासन ने जिस तरह से बंदियों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए ताकि बंदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जा सके और उनके सही रास्ते पर लाने के लिए प्रेरित किया जा सके। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल इनर व्हील क्लब की निधि मिश्रा, नीलम गुप्ता, सुनीता गर्ग, सुधा प्रसाद, ज्योति गुप्ता, ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी