कैबिनेट मंत्री ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रोजा क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 08:20 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
कैबिनेट मंत्री ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर : कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रोजा क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ डीएम अमृत त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री सबसे पहले रोजा क्षेत्र के गली नंबर एक में पहुंचे। यहां साफ-सफाई देखी तथा जो खामियां थी उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे यार्ड के पास भी व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मंत्री को देखकर तमाम लोग अपनी-अपनी फरियाद भी लेकर पहुंच गए। सबकी समस्याएं सुनने के बाद उनका जल्द निराकरण कराने का भी भरोसा दिया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा जो लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे है उनके खिलाफ अब कार्रवाई करना शुरू कर दें। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शहीद उद्यान पार्क में चल रहे कार्य की प्रगति भी देखने पहुंचे। उन्होंने पार्क में लगने वाली ट्रेन, व स्ट्रीट लाइटों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान नगर आयुक्त विद्याशंकर ¨सह, प्रशिक्षु आइएएस अक्षत वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त देवेंद्र प्रताप ¨सह, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सहायक नगर आयुक्त एसके ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी