आसाराम को सजा से मिलेगी गवाहों की आत्मा को शांति

पीड़िता के पिता ने कोर्ट के फैसले का स्वागत सम्मान पूर्ण बताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 11:55 PM (IST)
आसाराम को सजा से मिलेगी गवाहों की आत्मा को शांति
आसाराम को सजा से मिलेगी गवाहों की आत्मा को शांति

शाहजहांपुर : पीड़िता के पिता ने कोर्ट के फैसले का स्वागत सम्मान पूर्ण बताया। कहा कि शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। ईश्वर ने खूब सुनी। संत के रूप में छिपे शैतान को उम्र कैद की सजा मिली, वह भी अंतिम सांस तक। उन्होंने न्यायालय के फैसले को देश की बेटियों के सम्मान के लिए समयोचित बताया। साथ ही आशंका जताई कि अब आसाराम के गुर्गें बदले की भावना से खुद के साथ ही गवाह व केस से प्रभावित लोगों को निशाना बना सकते हैं। बहादुर बेटी के पिता ने गवाह कृपाल ¨सह, अखिल गुप्ता, वैद्य अमृत प्रजापित समेत अपहरण कर लापता किए गए राहुल सचान का भी नाम लिया। कहा कि कि आज इन सभी ने बेटी को न्याय के लिए जान न्यौछावर कर दी। उम्र की कैद की सजा से सभी की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने सभी गवाहों, अधिवक्ताओं के साथ खासकर न्यायपालिका का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी