मालखाना मोड़ पर गरजी जेसीबी, चबूतरे ढहाए

शहर की सड़कों क चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार अतिक्रमण ढाहाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 20 Apr 2018 11:54 PM (IST)
मालखाना मोड़ पर गरजी जेसीबी, चबूतरे ढहाए
मालखाना मोड़ पर गरजी जेसीबी, चबूतरे ढहाए

शाहजहांपुर : शहर की सड़कों क चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मालखाना मोड़ से पुलिस चौकी बेरी तक जेसीबी ने नाले पर बने चबूतरों और दुकान के बाहर टीन शेड को ढहा दिया। अतिक्रमण ढहाते देखकर कई दुकानदारों ने स्वयं चबूतरे तोड़ दिए। कुछ दुकानदारों ने समय मांगा और नहीं दिया गया। इस दौरान सत्तापक्ष के नेताओं व दुकानदारों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। लेकिन उनकी एक नहीं चली।

नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी, सुमित शुक्ला, पालिका के सहायक अभियंता मोद नारायण झा, जेई महेश शुक्ला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी फोर्स के साथ मालखाना मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पहुंच गए। मालखाना मोड़ से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। जेसीबी ने दुकान के बाहर नाले पर बने चबूतरों को ढहाना शुरू कर दिया। कई स्थानों पर चबूतरों को तोड़ दिया। एक डाक्टर ने क्लीनिक के बाहर बने चबूतरे को तोड़ने के लिए मोहलत मांगी। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोई मोहलत नहीं दी जाएंगी। क्यों कि पहले समय दे दिया गया था। जेसीबी ने नाले पर बने चबूतरे को टहा दिया। सड़क की पटरी पर रखे खोखे हटाकर लोग गली में ले गए। एक स्थान पर आलीशान बि¨ल्डग स्वामी ने नाले को पाटकर चबूतरा बना दिया था। जेसीबी ने उस चबूतरे को भी टहा दिया। कुछ स्थानों पर सत्तापक्ष के नेताओं तथा दुकानदारों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई। लेकिन उनकी एक नहीं चली। अधिकारियों ने कहा पहले से समय दे दिया था और पक्षपात नहीं किया जाएगा।

फोर्स के लिए नगर मजिस्ट्रेट को करना पड़ा फोन

प्रशासन ने निर्धारित समय पर अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया लेकिन पुलिस फोर्स नहीं पहुंचा। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने सीओ सिटी को फोन किया कि फोर्स अभी तक नहीं पहुंचा है। कुछ देर बाद कोतवाली व पुलिस चौकी बेरी से फोर्स पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी