फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने पति को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:37 AM (IST)
फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप

जेएनएन, शाहजहांपुर। सदर थाना क्षेत्र के सतवां निवासी महक ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि सदर बाजार पुलिस ने रविवार देर रात उसके पति इकलाख उर्फ रंपत को घर से पकड़ लिया। इसके बाद अवैध तमंचा बनाने के आरोप में जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने पति को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। महिला का आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता भी की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि इकलाख पर छह मुकदमे लूट व चोरी के दर्ज हैं। महिला जो आरोप लगा रही है वह निराधार हैं।

chat bot
आपका साथी