वृद्ध महिला की झोपड़ी में जलकर मौत

झोपड़ी के अंदर जलकर वृद्ध महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 09:00 AM (IST)
वृद्ध महिला की झोपड़ी में जलकर मौत
वृद्ध महिला की झोपड़ी में जलकर मौत

पीलीभीत : झोपड़ी के अंदर जलकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। झोपड़ी में आग लगने से पहले वृद्धा के बेटे ने उसके साथ मारपीट की थी और घटना के बाद अचानक गायब हो गया है। उसको तलाशा जा रहा है।

क्षेत्र के गांव मुड़िया आस निवासी 75 वर्षीय प्रेमा देवी के चार बेटे हैं। वह अपने तीसरे नंबर के बेटे सर्वेश साथ गांव में पड़ी झोपड़ी में रहती थीं। उनका बड़ा बेटा बलिस्टर और छोटा बेटा सुरेश दिल्ली में रहता है। जबकि मझला बेटा राजपाल परिवार के साथ उनकी झोपड़ी से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर रहता है। करीब एक सप्ताह पहले बालिस्टर पत्नी सावित्री और बच्चों के साथ दिल्ली से घर पर आया था। रविवार को फरीदपुर स्थित ससुराल गया था। वहीं राजपाल भी रिश्तेदरी में गया था। बताया जा रहा है कि शाम को सर्वेश अपनी मां से रुपये की मांग कर रहा था। उसने जब रुपये देने से इन्कार कर दिया तो सर्वेश ने उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके प्रेमा देवी झोपड़ी में चली गई। कुछ देर बाद झोपड़ी में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक प्रेमा देवी बुरी तरह से झुलस गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके से सर्वेश गायब हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव ने बताया कि मामले में कोई आरोप नहीं लगा है, न ही इस मामले में कोई तहरीर आई है। गायब हुए बेटे को तलाश किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी