कच्छा बनियान गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, 550 ग्राम चरस बरामद

शाहजहांपुर : सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने क्षेत्र में कई माह से सक्रिय कच्छा बनियान गिरोह के एक सदस्य क

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 11:36 PM (IST)
कच्छा बनियान गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, 550 ग्राम चरस बरामद

शाहजहांपुर : सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने क्षेत्र में कई माह से सक्रिय कच्छा बनियान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है। गिरोह बीते कई दिनों से क्षेत्र में चोरी समेत कई छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहा था। एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चरस और तमंचा बरामद हुआ है।

क्षेत्र में कई दिन से बदमाशों की आवाजाही देखी जा रही थी। कुछ दिन पहले ही थाने के पास में चार दुकानों में नकब लगा दिया गया था, वह तो गश्ती पुलिस की सक्रियता के चलते वारदात टल गई थी। पुलिस का कुछ दिनों पहले ही उक्त बदमाशों से मुचैटा भी हुआ था। रविवार को प्रात: साढ़े तीन बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश ग्राम कुतुआपुर के पास स्थित जालिपा देवी मंदिर के पास हथियारों से लैस खड़े हुए हैं। इस पर कस्बा इंचार्ज एसआइ संदेश ¨सह यादव, एसआइ संजय ¨सह यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस को देख बदमाशों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि एक अभियुक्त भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश को थाने लाया गया। एसओ वीरेंद्र ¨सह चौहान ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम श्याम बहादुर निवासी ग्राम रावतपुर थाना ¨सधौली बताया है। वह कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य है। क्षेत्र में चोरी, छिनैती समेत तमाम वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसओ ने बताया कि उस पर प्रदेश के कई जिलों में तमाम मुकदमें दर्ज हैं। उसके कब्जे से 550 ग्राम चरस व एक तमंचा बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी