हत्या में भाइयों समेत तीन हत्थे चढ़े

शाहजहांपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। घटन

By Edited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 11:36 PM (IST)
हत्या में भाइयों समेत तीन हत्थे चढ़े

शाहजहांपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। घटना को किशोरी के पड़ोसी गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो सभी ने गुनाह कबूल कर लिया। पहचान छिपाने के लिए किशोरी को गला दबाकर मारना पड़ा। पुलिस ने हत्थे चढ़े आरोपियों में दो पर दुष्कर्म करने तथा तीसरे की हत्या में संलिप्तता दर्शाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

सेहरामऊ दक्षिणी निवासिनी 12 वर्षीया बालिका 25 अप्रैल को खेत पर उपले थापने गई थी। वह उपले थापकर दोपहर में एक बजे पैदल ही खेत से घर आ रही थी। रास्ते में गांव बरेंग के बबलू, राजीव एवं भोला ने बालिका को पकड़ लिया। बुरी नियत से पकड़कर बांस की झाड़ियों में ले गए। किशोरी ने विरोध किया तो युवक हमलावर की मुद्रा में आ गए। बाद में राजीव एवं बबलू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। युवकों के हदें पार करने से क्रोधित किशोरी की जुबां से निकल गया कि वह वह घर पहुंचकर शिकायत करेगी। इसी चूक का खामियाजा उसे जान देकर चुकानी पड़ी। एसओ जसवीर ¨सह ने बताया की केस पेंचीदा था। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का खुलासा करना चुनौती थी। गांव में घूमकर लोगों से मिलने तथा घटना वाले दिन उस क्षेत्र में नजर आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। कई लोगों ने सेहरामऊ दक्षिणी के बरेंग गांव निवासी बबलू , भोला तथा राजीव के हादसा वाले इलाके में देखे जाने की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों की गतिविधियों पर गौर फरमाया तो शराबी एवं मनचले प्रवृत्ति के नजर आए। तीनों को पकड़कर पूछताछ की निशाना सटीक बैठ गया। पुलिस के अनुसार बबलू तथा राजीव ने दुष्कर्म की बात कबूली जबकि तीसरा हत्या में शामिल रहा। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों बबलू तथा भोला सगे भाई है। भोला बरात में डांस करता है। भोला ने दुष्कर्म नहीं किया था बल्कि बालिका की हत्या करने में शामिल था। बबलू तथा राजीव ने घटना को अंजाम देने से पहले शराब पी थी। भोला बालिका की हत्या करने के बाद एक बरात में जाकर शामिल होकर नाचने लगा ताकि लोगों को शक न हो। पुलिस टीम में एसओ जसवीर ¨सह, दारोगा पंकज कुमार दुबे, संदेश कुमार यादव, सिपाही नरेश कुमार व अंकित चौधरी है।

chat bot
आपका साथी