स्टेशन पर फहराया गया सौ फीट का तिरंगा

रेलवे स्टेशन पर सौ फीट का तिरंगा फहराया गया। सहायक मंडल अभियंता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 10:48 PM (IST)
स्टेशन पर फहराया गया सौ फीट का तिरंगा
स्टेशन पर फहराया गया सौ फीट का तिरंगा

जेएनएन, शाहजहांपुर : रेलवे स्टेशन पर सौ फीट तिरंगा फहराया गया। सहायक मंडल अभियंता रॉकी तुहर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने रेल अधिकारियों के साथ आजादी का जश्न मनाया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार, विद्याराम, भरत कुमार विष्ट सहित तमाम रेल अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जिस पोल में तिरंगा लगाया गया है, उसकी मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से करीब एक घंटा देरी से तिरंगा फहराया गया। --------

रोजा : स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, रेलवे सुरक्षा पोस्ट पर कार्यवाहक प्रभारी आदर्श कुमार वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महेंद्र मीना, शेखर सरोज, जीआरपी, विनोद कुमार तिवारी, गौरव, चंद्रजीत यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। रेलवे इंटर कॉलेज में प्रबंधक मुकेश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।

chat bot
आपका साथी