दबंग के खिलाफ महिलाओं ने किया कोतवाली में प्रदर्शन

महिलाओं ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर पुलिस पर दबंग को शह देने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 05:56 PM (IST)
दबंग के खिलाफ महिलाओं ने किया कोतवाली में प्रदर्शन
दबंग के खिलाफ महिलाओं ने किया कोतवाली में प्रदर्शन

संत कबीरनगर : सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत इनायतपुर की ग्रामप्रधान शीला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर पुलिस पर दबंग को शह देने का आरोप लगाया। महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय पुलिस गरीबों की नहीं सुन रही। तीन दिन पूर्व न्याय मांगने कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने ग्रामीणों को पीटा था।

गांव की तौला देवी, शकुंतला, कुमारी देवी, मनकी, पूनम, कौशल्या देवी, सुशीला, बासमती, शीला, गुड़यिा आदि का कहना है कि वे सभी अनुसूचित जाति की महिलाएं हैं। उनके घर जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को गांव का ही एक दबंग जो पैसे वाला है, पुलिस से मिलकर कब्जा कर रहा है। तीन दिन पूर्व प्रधान पति सुनील के साथ बड़ी संख्या में गांव वाले कोतवाली पहुंचे थे। तब पुलिस वालों ने पूरे दिन ग्रामीणों को कोतवाली से घर नहीं जाने दिया। घर जाने के लिए कहने पर पुलिस ने सुनील के साथ ही अन्य लोगों को पीटा भी था। इस बीच पुलिस की मौजूदगी में दबंग निर्माण चालू रखा। ग्रामीण दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया है। इसके बाद भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई तो ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर अमरण अनशन को बाध्य होंगे। गांव के सार्वजनिक रास्ते को लेकर कुछ लोग आए थे। उनके साथ महिलाएं भी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली में मारपीट की बात झूठी है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है।

गौरव सिंह, कोतवाल, खलीलाबाद

chat bot
आपका साथी