न्याय के लिए भटक रही महिला, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

संतकबीर नगर:बिहार प्रदेश के एक गांव की निवासिनी एक महिला के साथ संतकबीर नगर में बंधक बनाकर दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM (IST)
न्याय के लिए भटक रही महिला, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
न्याय के लिए भटक रही महिला, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

संतकबीर नगर:बिहार प्रदेश के एक गांव की निवासिनी एक महिला के साथ संतकबीर नगर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में अभी तक आरोपित पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ति महिला द्वारा आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से फरियाद की जा रही है परंतु अभी तक कोई प्रगति सामने नहीं आ सकी है।

एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में महिला ने लिखा है कि शादी के बाद उसका पति के साथ तलाक हो गया। इसके लगभग एक वर्ष बाद मानसिक उलझन के कारण घर से निकल पड़ी। ट्रेन से वह अपने बच्च्े के साथ भटककर बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां उसे एक व्यक्ति मिला उसने अपने घर चलने को कहा। उस व्यक्ति ने बच्चे की पढ़ाई की व्यवस्था करने के साथ ही और भी मदद करने का आश्वासन दिया। उसके वादों पर विश्वास करके वह संतकबीर नगर जिले के ग्राम गोरयाभार चली आई। उसका आरोप है कि व्यक्ति ने घर लाने के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। वह जब घर से बाहर जाता था तो बाहर से ताला बंद करके जाता था। किसी तरह से वह उसके चंगुल से निकलने में सफल हो सकी। 29 अक्टूबर को उसने मुक्त होने के बाद महिला थाना के प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की परंतु कोई सुनवाई वहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपित व्यक्ति से उसे और उसके बच्चे को जान का खतरा बना हुआ है।

-------------

होगी कार्रवाई : एसपी

इस बारे में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला का शिकायतीपत्र मिला है, इसकी जांच करवाई जा रही है। मामला सत्य मिलने पर सम्बंधित व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करवाने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी