15 दिन बाद भी महुली पुलिस के हाथ खाली

काल डिटेल के सहारे पुलिस कातिलों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:11 AM (IST)
15 दिन बाद भी महुली पुलिस के हाथ खाली
15 दिन बाद भी महुली पुलिस के हाथ खाली

संत कबीरनगर: महुली पुलिस जमिरा गांव के राजमिस्त्री के हत्या के मामले का अभी तक पर्दाफाश नहीं कर पाई है। काल डिटेल के सहारे कातिलों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही। संदेह के आधार पर उठाए गए युवकों से पूछताछ के बाद भी हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जमीरा गांव के 30 वर्षीय त्रिभुवन राजभर घर से 11 फरवरी की रात में गायब हो गए थे। 13 फरवरी की सुबह इनके गांव के ही सिवान में खेत में इनका शव पुलिस ने बरामद किया था। शव के पास इनके मोबाइल के दो सिम कार्ड मिले थे। काल डिटेल के सहारे पुलिस कातिलों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई थी। हत्या क्यों, कब, कैसे और किसने अंजाम दी, इसके बारे में जरूरी सूचना मिलने की संभावना जगी थी। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे सुलझने के बजाय उलझता नजर आया। 15 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी। मृतक के मोबाइल फोन नंबर से कुछ महिलाओं का नंबर भी मिला था। पुलिस इन महिलाओं और उनसे जुड़े लोगों को टटोलने में लगी रही। इसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारों का सुराग लगाने के लिए हर बिदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी