राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ 26 जनवरी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी। राष्ट्रीय पर्व पर भारत मां को आजाद कराने में प्राणों की आहूति देने वाले राष्ट्रभक्तों की शहादत को याद कर अमर तिरंगे व शहीदों को नमन किया जाएगा। गीतभाषण नाट्य मंचन देशभक्तों के जीवन पर चर्चा की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:13 AM (IST)
राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयार की गई रूपरेखा
राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

संतकबीर नगर : गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ 26 जनवरी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी। राष्ट्रीय पर्व पर भारत मां को आजाद कराने में

प्राणों की आहूति देने वाले राष्ट्रभक्तों की शहादत को याद कर अमर तिरंगे व शहीदों को नमन किया जाएगा। गीत,भाषण, नाट्य मंचन, देशभक्तों के जीवन पर चर्चा की जाएगी। साइकिल रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। समस्त शिक्षण संस्थाओं,विद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों तथा विद्यालयों पर दस बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत देशभक्तों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। - प्रार्थना व प्रभातफेरी सुबह 8 बजे

-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान - सुबह 8.30 बजे

- कलेक्ट्रेट परिसर व अन्य स्थानों पर पौधरोपण- सुबह 9.15 बजे

- खेलकूद एवं व दौड़ -सुबह 09 बजे

- पुलिस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम- 9.30 से 11.30 तक

- सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण व कार्यक्रम-10 बजे

- विद्यालयों में प्रतियोगिताएं- 10.30 बजे

- मरीजों में फल वितरण -12.30 बजे

- सामूहिक मार्च पास्ट शुगर मिल खलीलाबाद से - दोपहर 2 बजे

chat bot
आपका साथी