प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से जाएंगे दस हजार किसान

संतकबीर नगर : भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:45 PM (IST)
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से जाएंगे दस हजार किसान
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से जाएंगे दस हजार किसान

संतकबीर नगर : भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में गोरखपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर चर्चा करके तैयारियां बनाई गई। ब्लाक वार तैयारी की समीक्षा करते हुए 10 हजार लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए व्यवस्था बनाई गई। साथ ही जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन में पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को लाभांवित करके उनकी समस्याओं को समाधान कराया जाए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी ने कहा कि गोरखपुर में होने वाला कार्यक्रम किसानों के विकास में संवाहक बनेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. अनिल पांडेय ने किया। संचालन महामंत्री विजय पांडेय ने किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आला पाठक, गोरखपुर महामंत्री राधेश्याम ¨सह, सीताराम श्रीवास्तव, लालजी यादव, विजय कुमार चौबे, दिनेश कुमार ¨सह, हरिभान ¨सह, गोरेलाल, बालस्प कन्नौजिया, शिवबहादुर ¨सह, विजय तिवारी, कमलेश, कन्हैश लाल, हनुमान तिवारी, शनि कुमार, रंगीलाल आदि मौजूद रहे।

---

बजट से सरकार ने दिया संदेश

संतकबीर नगर: भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने रविवार कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि सरकार के अंतरिम बजट से हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। बजट से संदेश मिला कि सरकार आमजनों के हित में कार्य कर रही है। एजेंडे में मुख्य रूप से किसान श्रम साध्य श्रमिक व आमजन का ध्यान रखा गया है।

chat bot
आपका साथी