महिला के साथ दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा

संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को की महिला को घर में अकेला पाकर गांव का ही एक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 11:05 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा
महिला के साथ दुष्कर्म, तीन पर मुकदमा

संतकबीर नगर: धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को की महिला को घर में अकेला पाकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह घटना का उलाहना देने उसके घर पहुंची तो उसके घर को लोग जान माल की धमकी देते हुए मारने पीटने को दौड़ा लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

थाना पर दिए गई तहरीर में महिला ने कहा है वह रविवार को सुबह घर में अकेली थी उसी समय गांव का ही लालू घर में घुस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।जब वह घटना का उलाहना देने उसके घर पर पहुंची तो मुमताज व सोनू उसको जान माल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह से वह जान बचा कर भागी। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी का कहना है लालू पर दुष्कर्म तथा सोनू व मुमताज पर जानमाल की धमकी देने के साथ साथ मारने पीटने का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार की प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी