गन्ना किसानों ने रोकी तौल, किया प्रदर्शन

रामपुर के खेवसिया क्रय केंद्र पर किसानों ने कांटा क्लर्क पर गन्ने को हड़पने का आरोप लगाते हुए गन्ना तौल को रोकवा दिया। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन कर गन्ना खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:06 AM (IST)
गन्ना किसानों ने रोकी तौल, किया प्रदर्शन
गन्ना किसानों ने रोकी तौल, किया प्रदर्शन

संतकबीर नगर: रामपुर के खेवसिया क्रय केंद्र पर किसानों ने कांटा क्लर्क पर गन्ने को हड़पने का आरोप लगाते हुए गन्ना तौल को रोकवा दिया। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन कर गन्ना खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

किसानों ने बताया कि मुंडेरवा चीनी मिल के खेवसिया क्रय केंद्र पर एक क्लर्क पिछले 15 दिनों से तौल का काम करते थे। मिल के नियमों के अनुसार 15 दिन के बाद कांटा क्लर्क की दूसरे केंद्रों पर अदला-बदली कर दी जाती है। ऐसा न होने पर क्लर्क ने जिन किसानों का गन्ना तौल किया उनका टोकन लेने के बाद चेक बनाने में समय लेने लगे। इसी बीच उक्त कांटा क्लर्क का ट्रांसफर हो गया। आरोप है कि 200 कुंतल गन्ना का भुगतान लेकर फरार हो गए हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर ओनेपौने दामों में गन्ना खरीदने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश यादव, रामजतन, यमुना, रिकू, रामकरन, सुरेंद्र, कपिल मुनि नायक समेत कई किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी