जिला अस्पताल में घुटने का सफल प्रत्यारोप

शुक्रवार की देर शाम जिला संयुक्त चिकित्सालय (डीसीएच) में जिलाधिकारी रवीश गुप्त के नाना के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण हुआ। अब तक इसके लिए जिले के लोगों को महानगरों की तरफ जाना पड़ता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 11:18 PM (IST)
जिला अस्पताल में घुटने का सफल प्रत्यारोप
जिला अस्पताल में घुटने का सफल प्रत्यारोप

संतकबीर नगर: शुक्रवार की देर शाम जिला संयुक्त चिकित्सालय (डीसीएच) में जिलाधिकारी रवीश गुप्त के नाना के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण हुआ। अब तक इसके लिए जिले के लोगों को महानगरों की तरफ जाना पड़ता था। जिलाधिकारी ने लोगों को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा जताने का संदेश भी दिया।

डीएम के नाना रमाशंकर को आर्थोपेडिक सर्जन डा. अमित सिंह ने गुरूवार को आपेरशन के लिए भर्ती करवाया था। शुक्रवार को एनेस्थेसिया चिकित्सक डा. केपी सिंह और डा. शैलेश के साथ उन्होंने घुटने के प्रत्यारोपण का कार्य किया। लगभग चार घंटे तक आपरेशन चला। शनिवार को चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रत्यारोपण को पूरी तरह से सफल बताया।

प्राइवेट में पांच लाख तक होते हैं खर्च

डा. अमित सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों में एक घुटने का प्रत्यारोपण करवाने पर औसतन पांच लाख से अधिक का खर्च पड़ता है। डीसीएच में इसकी पूरी सुविधा उपलब्ध है। खास बात है आयुष्मान भारत योजना के तहत यह कार्य निश्शुल्क हो सकता है।

chat bot
आपका साथी