श्रद्धापूर्वक मना गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभागार खलीलाबाद में मंगलवार को गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मना। गुरु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके उनको नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 10:53 PM (IST)
श्रद्धापूर्वक मना गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व
श्रद्धापूर्वक मना गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व

संत कबीरनगर: गुरुद्वारा गुरु सिंह सभागार खलीलाबाद में मंगलवार को गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व श्रद्धापूर्वक मना। गुरु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके उनको नमन किया गया। पाठ समाप्ति के पश्चात सरदार कालोनी में छबील (लस्सी) का प्रसाद वितरित किया गया। दिन में 11 बजे से शुरू हुआ सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा।

गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुनदेव महाराज सिख धर्म के इतिहास में शहीदी देने वाले पहले गुरु थे। उन्होंने सदैव सत्य मार्ग पर अनुसरण किया। जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते हुए पीड़ितों की मदद करने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। इनको जलते हुए तेल की कढ़ाई में डालकर आतताइयों ने गंभीर यातनाएं दी। गुरु ने शहीद होकर धर्म के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान सतविदर पाल सिंह जज्जी, त्रिलोचन सिंह, शैंकी सिंह राजपाल, रतिद्र सिंह, गगनदीप सिंह, शवि सिंह, दीपक सिंह, कारज सिंह, सुखमन सिंह, डब्लू सिंह, कन्हैया, अजय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी