पक्का पुल की मांग पर सत्याग्रहियों ने बुलंद की आवाज

सेमरियावां के असनहरा घाट पर पक्का पुल की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह शनिवार को भी जारी रहा। 11 वें दिन सत्याग्रहियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना-प्रदर्शन करके निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने व 18 अगस्त को सड़क व रेल मार्ग जाम करने की चेतावनी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 11:15 PM (IST)
पक्का पुल की मांग पर सत्याग्रहियों ने बुलंद की आवाज
पक्का पुल की मांग पर सत्याग्रहियों ने बुलंद की आवाज

संतकबीर नगर : सेमरियावां के असनहरा घाट पर पक्का पुल की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह शनिवार को भी जारी रहा। 11 वें दिन सत्याग्रहियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना-प्रदर्शन करके निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने व 18 अगस्त को सड़क व रेल मार्ग जाम करने की चेतावनी है।

जल सत्याग्रह मोर्चा के संस्थापक शैलेश राजभर ने शनिवार को सत्याग्रहियो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बहरी हो गई है इसलिए हमारी वाजिब मांग भी नहीं सुन रही है। 18 अगस्त को रेल और सड़क मार्ग जाम करके ताकत दिखाएंगे।

इस मौके पर राम सुमिरन राजभर, ¨सटू चौधरी,देवीशरन,अशर्फीलाल,नर¨सह, रामतिलक,योगेंद्र, चंदन, सुनील,

इंद्रेस, प्रदीप, सुखराम, सोहरता देवी, कुसुम, शकुंतला, इसलावती, सोनमती, मुन्नी, गुड़िया आदि मौजूद रहे।

ग्यारहवे दिन भी बना रहा उत्साह -पक्का पुल बनाने के लिए असनहरा गांव के महिला -पुरुष एक अगस्त से सत्याग्रह कर रहे हैं।ग्यारह दिन बीत जाने पर भी ओई अधिकारी या राजनेता सत्याग्रहियो से बात करने नहीं पहुंचा। इसके बावजूद पुल मांग रहे लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। रोज नयी उर्जा के साथ आवाज बुलंद कर रहे सत्याग्रहियों को विश्वास है कि उनकी जीत होगी और पुल बनेगा।

chat bot
आपका साथी