दो दर्जन गांवों में घुसा सरयू नदी का पानी

धनघटा तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में सरयू नदी का पानी घुस गया है। इससे लोग भयभीत हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:47 PM (IST)
दो दर्जन गांवों में घुसा सरयू नदी का पानी
दो दर्जन गांवों में घुसा सरयू नदी का पानी

संत कबीरनगर : धनघटा तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में सरयू नदी का पानी घुस गया है। इससे लोग भयभीत हो गए हैं। इस नदी के बंधे पर बाढ़ प्रभावित कई गांवों के लोग पशुओं के साथ शरण लिए हुए हैं। लगातार दो दिन से इस नदी का जलस्तर लाल निशान के ऊपर है। इससे भय का वातावरण बना हुआ है।

सरयू नदी सोमवार को खतरा(लाल)निशान 79.350 से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे इस नदी के आसपास के गांव जैसे-गुलरिहा, खालेपुरवा, कुर्मियान, चपरापूर्वी, छपरामगर्वी, सियरकला, गायघाट, कंचनपुर, गुणवतिया, ढोलबजा, सरैया सहित लगभग दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे इन गांवों के लोग जान बचाने के लिए पशुओं व परिवार के सदस्यों के साथ बंधे पर शरण लेने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला व तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे दिक्कत कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है। एसडीएम-धनघटा प्रमोद कुमार का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए नाव लगाया गया है। यदि कहीं कोई समस्या मिलेगी तो उसका निस्तारण किया जाएगा। ---------------------

chat bot
आपका साथी