राष्ट्र की सेवा में तत्पर है संस्कार भारती

संतकबीर नगर : संस्कार भारती की बैठक रविवार देर शाम हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में आयोजित की गई। बैठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 11:05 PM (IST)
राष्ट्र की सेवा में तत्पर है संस्कार भारती
राष्ट्र की सेवा में तत्पर है संस्कार भारती

संतकबीर नगर : संस्कार भारती की बैठक रविवार देर शाम हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्र की सेवा में तत्पर है। गोरक्ष प्रांत के साहित्य विधा प्रमुख सुजीत श्रीवास्तव तथा हीरालाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकुमार ¨सह की मौजूदगी में हुई बैठक में खलीलाबाद, धनघटा एवं मेहदावल तहसील से लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। धर्मेन्द्र ¨सह ने बताया कि यह संस्था विभिन्न क्षेत्रों से हर वर्ग को जोड़ कर उनके कला द्वारा दूसरे हर व्यक्ति को शिक्षित एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। रामकुमार ¨सह ने संस्कार भारती के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि एक दूसरे की मदद एवं सेवा भाव पैदा करना ही संस्कार भारती का उद्देश्य है।

---------------------

कार्यकारिणी गठित

संस्कार भारती की कार्यकारिणी में विनोद कुमार रुंगटा, सरदार प्रीत पाल ¨सह, अखिलेंद्र ¨सह, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पवन छापड़िया संरक्षक बनाए गए हैं। रामकुमार ¨सह अध्यक्ष, डा. कृष्ण पाण्डेय उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विपिन जायसवाल बनाए गए हैं, जबकि मातृ शक्ति प्रमुख डा. सोनी ¨सह को बनाया गया है। संगीत कला प्रमुख डॉ एनएन श्रीवास्तव, लोक कला प्रमुख के लिए नवी करीम, नृत्य कला प्रमुख के लिए लखन ¨सह होंगे। इसी प्रकार साहित्य कला प्रमुख नरेंद्र नाथ पांडेय होंगे। गिरिजेशपति त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम में हेमंत चौरसिया ने बांसुरी वादन की रिकार्डिंग सुनाई। अन्त में वन्दे मातरम गीत के साथ सभा का समापन हुआ।

chat bot
आपका साथी