तीन विधानसभा क्षेत्रों के सपा अध्यक्ष मनोनीत

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष व पार्टी प्रोकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:23 PM (IST)
तीन विधानसभा क्षेत्रों के सपा अध्यक्ष मनोनीत
तीन विधानसभा क्षेत्रों के सपा अध्यक्ष मनोनीत

संत कबीरनगर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष व पार्टी प्रोकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। रमेश यादव को पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी गुरुवार पार्टी के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने दी और बताया कि वारिया अली अंसारी को मेंहदावल, तथा जयराम यादव को धनघटा विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही शकुंतला यादव को सपा महिला सभा, महेश गुप्ता को व्यापार सभा, अशद मेहताब को अल्पसंख्यक मोर्चा, विजय कुमार यादव को अधिवक्ता सभा, शेषमणि यादव को सैनिक प्रकोष्ठ, लालजी प्रसाद को शिक्षक सभा, रामसांवर यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, बालकिशुन निषाद को मजदूर सभा, अविनाश कन्नौजिया को अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी