हादसे को दावत दे रही बदहाल सड़कें

संतकबीर नगर: शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। पैदल चलने वाले से लेकर दो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 10:11 PM (IST)
हादसे को दावत दे रही बदहाल सड़कें
हादसे को दावत दे रही बदहाल सड़कें

संतकबीर नगर: शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। पैदल चलने वाले से लेकर दो पहिया व चार पहिया व भारी वाहन सवार इन गड्ढों में उलझते रहते हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। जबकि मुख्य सड़क से आला अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

नगरपालिका खलीलाबाद के सामने की सड़क क्षतिग्रस्त होने से खतरनाक बनी हुई है। चंद्रशेखर तिराहा से मेंहदावल बाईपास जाने वाली सड़क पर गिट्टी बिखरी है। कोतवाली-बरदहिया बाजार मार्ग टूटने से आवागमन ाधित हो रहा है। तेज रफ्तार से आने वाले लड़खड़ाते रहते है। बैंक चौराहा-रेलवे क्रासिंग मार्ग, बिधियानी मार्ग पर विद्युत केंद्र, मेहदावल बाईपास-डीघा बाईपास मार्ग पर बने गड्ढे हर समय खतरा बने हुए है। इसके साथ ही औद्योगिक आस्थान, औद्योगिक क्षेत्र, भिटवा आदि स्थानों की सड़कें बदहाल हैं। बंजरिया-मोतीनगर मार्ग व पुरानी तहसील मार्ग पर जल जमाव होने से समस्या है।

----

नागरिकों ने सुनाई पीड़ा

शहर के विनोद कुमार का कहना है मुख्य सड़क खराब होने के बाद ठीक नहीं कराया जा रहा है। मोहम्मद राशिद, विवेकानंद गुप्ता, संत मोहन त्रिपाठी का कहना है सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव का सामना करना पड़ता है। एक तरफ सड़क बनती है तो दूसरी तरफ टूटने लगती है।

---

शीघ्र दूर होगी समस्या

बारिश व जलजमाव से खराब सड़क को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या को देखते हुए मीट मंडी मार्ग पर पानी निकाला गया। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराकर समस्या दूर की जाएगी।

- बीना सिंह

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका खलीलाबाद

chat bot
आपका साथी