प्रधान पर पिस्टल सटाकर जानमाल की धमकी देने का आरोप

संतकबीर नगर जनपद के एक प्रधान पर पिस्टल सटाकर जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 11:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 05:09 AM (IST)
प्रधान पर पिस्टल सटाकर जानमाल की धमकी देने का आरोप
प्रधान पर पिस्टल सटाकर जानमाल की धमकी देने का आरोप

संतकबीर नगर: जनपद के एक प्रधान पर पिस्टल सटाकर जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर धनघटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनघटा थानाक्षेत्र के हड़ियामाफी गांव के निवासी राजदेव ने कहा कि वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे थानाक्षेत्र के सेवईंपार से मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के प्रधान के घर के सामने पहुंचा, वहां सड़क पर पहले से ही घात लगाकर गांव के तीन युवक बैठे हुए थे। उन युवकों ने उन्हें मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे प्रधान ने न्याय दिलाने की बजाय उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और जानमाल की धमकी दी। इससे उनका परिवार काफी भयभीत है।

पिस्टल सटाने और मारने-पीटने की बात गलत है। पुरानी रंजिश को लेकर थाने पर बार-बार तहरीर देते हैं। ऐसा करके वह विवाद पैदा करते हैं।

सिराज, प्रधान

प्रथम ²ष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल सटाने की बात सच निकलने पर संबंधित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरके गौतम, थानाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी