उत्साह से चल रही करवा चौथ की तैयारी

कार्तिक कृष्णपक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किए जाने वाला करवा चौथ 17 अक्टूबर को है। आस्था-विश्वास से सुहागिनें व्रत रखेंगी। इसको लेकर इनमें काफी उत्साह है। इस दिन विधि-विधान से पूजन करके गणेश-गौरी-शिव और कार्तिकेय से समृद्धि व दीर्घायु की प्रार्थना होगी। घरों की साफ-सफाई की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 11:20 PM (IST)
उत्साह से चल रही करवा चौथ की तैयारी
उत्साह से चल रही करवा चौथ की तैयारी

संतकबीर नगर: कार्तिक कृष्णपक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किए जाने वाला करवा चौथ 17 अक्टूबर को है। आस्था-विश्वास से सुहागिनें व्रत रखेंगी। इसको लेकर इनमें काफी उत्साह है। इस दिन विधि-विधान से पूजन करके गणेश-गौरी-शिव और कार्तिकेय से समृद्धि व दीर्घायु की प्रार्थना होगी। घरों की साफ-सफाई की जा रही है। करवा बनाने के लिए चावल को साफ कर उसका आटा तैयार किया जा रहा है। इसमें आधुनिकता व पौराणिकता का संगम दिखता है। पर्व को लेकर उपहार आदि खरीदे जा रहे है। नई-नवेली दुल्हनों में इस पर्व व व्रत को लेकर उमंग है।

पर्व को लेकर बाजार चहल-पहल दिखने लगी है। सुहागिनों के पवित्र त्योहार करवा चौथ को लेकर व्यापक तैयारियां हैं। बाजार में महिलाओं की खरीदारी तेज हो गई है। साड़ी, कपड़ा व ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रहा है। रविवार को खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, बरदहिया बाजार सहित अन्य स्थानों पर काफी चहल-पहल रही।

chat bot
आपका साथी