पालीथिन मुक्त दीपावली मनाएंगे, शहर को स्वच्छ बनाएंगे

स्वछता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को खलीलाबाद शहर में साफ-सफाई हुई। पालीथिन मुक्त दीपावली मनाने की अपील की गई। बरदहिया बाजार पुरानी तहसील गोला बाजार व मडया वार्ड में नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के कर्मियों ने जागरूक किया। यहां नागरिकों ने भी स्वछ सुंदर शहर बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:19 PM (IST)
पालीथिन मुक्त दीपावली मनाएंगे, शहर को स्वच्छ बनाएंगे
पालीथिन मुक्त दीपावली मनाएंगे, शहर को स्वच्छ बनाएंगे

संतकबीर नगर : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को खलीलाबाद शहर में साफ-सफाई हुई। पालीथिन मुक्त दीपावली मनाने की अपील की गई। बरदहिया बाजार, पुरानी तहसील, गोला बाजार व मडया वार्ड में नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के कर्मियों ने जागरूक किया। यहां नागरिकों ने भी स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

ईओ बीना सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का ध्येय लेकर कार्य किया जा रहा है। व्यवस्था में आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। नगर आपका है आप सभी को इसे स्वच्छ बनाएं रखने में जागरूक रहना होगा। उन्होंने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाकर पूरी तरह से पालीथिन छोड़ने की अपील की। सफाई करते समय घरों से पालीथिन हटाकर कपड़े का झोला व कैरीबैग अपनाएं। जूनियर हाईस्कूल-खलीलाबाद में बच्चों से कहा कि आप जब स्वच्छता अपनाएंगे तो सभी को अच्छा लगेगा। बरदहिया में सभासद विपिन जायसवाल ने कहा कि हम अपने आसपास स्वच्छता रखने का कार्य करें और अपने परिचितों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का कार्य करें। इस मौके पर गोरखनाथ मिश्रा, उमेश चंद्र चौधरी, तौव्वाब खान, राधेश्याम, पंकज कुमार, इमरान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी