फेसबुक पर हुआ अफगानिस्तानी युवक से इश्क, सरहदें बनीं शादी में दीवार

युवक के परिवार के लोगों ने लड़की के घरवालों से काफी मान-मनौव्वल की परंतु बात नहीं बनने पर सभी खाली हाथ वापस लौट गए।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 12:13 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 12:13 PM (IST)
फेसबुक पर हुआ अफगानिस्तानी युवक से इश्क, सरहदें बनीं शादी में दीवार
फेसबुक पर हुआ अफगानिस्तानी युवक से इश्क, सरहदें बनीं शादी में दीवार

संतकबीर नगर (जेएनएन)। आखिरकार सरहदें प्यार करने वालों के बीच में आड़े आ ही गईं। शुक्रवार की रात अफगानिस्तान से आए युवक को सोमवार को अपनी अधूरी हसरतों के साथ विदा होना पड़ा। फेसबुक पर चैङ्क्षटग के बाद परवान चढ़ा प्रेम देश की सीमाओं के बंधन की भेंट चढ़ गया। युवक के परिवार के लोगों ने लड़की के घरवालों से काफी मान-मनौव्वल की परंतु बात नहीं बनने पर सभी खाली हाथ वापस लौट गए।

ऐसे हुआ प्यारः कंधार के रहने वाले फरीदुल रफ्ताई (29) ने बताया कि उनकी संतकबीर नगर जनपद की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती लगभग एक वर्ष पहले हुई। दोस्ती धीरे-धीरे इश्क में बदल गई। बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़की की रजामंदी पर वह शुक्रवार देर रात वीजा और पासपोर्ट के साथ जिले में आए।

साथ आईं उनकी बहन फजम मोहम्मद नाजिया (23), मां अदीला रोख्ताई (57), बेल्जियम में रहने वाले मामा मो. कासिम वापसी और नीदरलैंड निवासी रिश्तेदार मो. नदीर वापसी ने कस्बे के एक होटल में रुककर लड़की के घर वालों को वहीं पर बुलाया। लड़की के परिवार के लोगों ने दूसरे देश में बेटी का विवाह करने से मना कर दिया। युवती के परिवारीजन ने कहा कि वह अपनी बेटी को मेडिकल की तैयारी करवा रहे हैं। उनकी मंशा उसे डाक्टर बनाने की है। सात समंदर पार किसी दूसरे मुल्क में बेटी की शादी करने का उनका इरादा नहीं है।

पारिवारिक मामला है दोनों का

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अफगानिस्तान से आए परिवार का पासपोर्ट और वीजा वैध यह पारिवारिक मामला है। जो फैसला करना है दोनों पक्षों को करना है। 

chat bot
आपका साथी