विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

संतकबीर नगर: यातायात माह पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के दिशा निर्देश पर गुरुवार को खलीलाबाद, बखिरा म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:04 PM (IST)
विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

संतकबीर नगर: यातायात माह पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के दिशा निर्देश पर गुरुवार को खलीलाबाद, बखिरा में इंटर कालेज में पुलिस द्वारा छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

नेहरू कृषक इंटर कालेज खलीलाबाद में यातायात निरीक्षक राजेंद्र यादव ने कहा सड़क पर चलते समय सावधानी

जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा की ²ष्टि से हेलमेट का प्रयोग करें।

दारोगा अजय शर्मा, अजय पांडेय जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। यातायात छात्र-छात्राओं को सावधानी पूर्वक वाहन चलाना, रोड को सही दिशा से पार करने मोटरसाइकिल की रे¨सग न करना आदि की सलाह दी।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

---------------

बखिरा में किया जागरूक

बखिरा : बेणी माधव गोपी नाथ इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सदानंद ¨सह , चौकी प्रभारी राममिलन यादव ने छात्र - छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे मे विस्तार जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं के कारण व उनके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी देकर नियमों के पालन पर जोर दिया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि आपको पढाई कर देश का नाम रोशन करना है। युवा वर्ग सड़क के नियमों की अनदेखी कर असमय अपनी जान गंवा बैठते है। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। जरुरत है हम नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, बिना कागजात के गाड़ी चलाना यातायात नियमों के विरुद्ध है। देश हित मे आप अपने आस - पास परिवार मे यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करें।घर से बड़े बिना हेलमेट के मोटर साइकिल

से निकल रहे है। महिला सुरक्षा ,1090 ,108 , 181 नम्बर किस परिस्थितियों मे प्रयोग करे इस बारे मे बच्चों को विस्तार से जानकारी

दी। प्रधानाचार्य राजकपूर त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। तभी हम अपना वह दूसरों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं।

इस मौके पर सिपाही तबरेज अली, डीपी ¨सह,श्रीप्रकाश मिश्रा,अछैबर यादव,आशुतोष पांडेय, नवल किशोर

त्रिपाठी, आकाश साहनी, दिनेश, रमेश,राम प्रताप, रेनू, साधना, काजल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी