रंग-बिरंगी पिचकारी से बाजार गुलजार

संतकबीर नगर : रंगों का महापर्व होली नजदीक है। वातावरण फाल्गुनी रंग में रंगने के साथ बाजार भी रंगने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 07:00 AM (IST)
रंग-बिरंगी पिचकारी से बाजार गुलजार
रंग-बिरंगी पिचकारी से बाजार गुलजार

संतकबीर नगर : रंगों का महापर्व होली नजदीक है। वातावरण फाल्गुनी रंग में रंगने के साथ बाजार भी रंगने लगे हैं। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी की सजी दुकानें सजने लगी है। सात दिनों बाद पर्व मनाने के लिए अभी से खरीदारी प्रारंभ हो गई है।

फाल्गुन द्वितीय पक्ष से बाजार में धूम दिखने लगी है। होली के रंग में बाजार रंगीन होने लगे हैं। शहर से लेकर कस्बा व ग्रामीण अंचल फागुनी रंग में रंग रहा है। बाजार रंग-गुलाल अबीर, तरह-तरह की पिचकारी,

आकर्षक टोपा-टोपी व मुखौटा से सजने लगा है। रंगों का महापर्व होली आपसी भाईचारे के साथ एकता अखंडता का संदेश दे रही है।

--

सभी में उत्साह

-होलिका दहन फिर फागुन पूर्णिमा को होली मनाएं जाने को लेकर छोटे-बड़े, बुजुर्ग सभी में उत्साह है। कैसेटों पर बजते होली गीत, गलियों व सड़कों का शोरगुल वातावरण को रंगीन कर रहे हैं।

--

बाजार में तेजी

बाजार में अभी छिटपुट खरीदारी हो रही है। गत वर्ष की अपेक्षाकृत होली के बाजार में तेजी है। 10 से 15 फीसद तक की महंगाई है। विशेष प्रकार की रंग-बिरंगी नमकीन व चिप्स ग्राहकों की पसंद बन रही है।

--

चिकन के कुर्ते की मांग

होली में कुर्ता-पैजामा की मांग बढ़ गई है। कपड़ों के साथ होली का कुर्ता भी बाजार में शोभा बढ़ा रहा है, इसके साथ ही चिकन कुर्ता, पैजामा, कुर्ती, सलवार-शूट, किट्स वियर की खरीदारी जोरों पर है। बच्चों के कुर्ता, वैलूम पायजामा, शेरवानी, जैकेट आदि की मांग है।

chat bot
आपका साथी