शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। जयघोष के बीच भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ओम नम शिवाय देवाधिदेव नमो जय-जय शिवशंकर बम-बम भोले के उद्घोष से पूजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:33 AM (IST)
शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले
शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

संतकबीर नगर : श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। जयघोष के बीच भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ओम नम: शिवाय, देवाधिदेव नमो, जय-जय शिवशंकर, बम-बम भोले के उद्घोष से पूजन हुआ। भक्तों ने शिवलिग पर श्रृंगार मंत्रोच्चारण, पूजन-अर्चन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। प्राचीन शिव मंदिर बाबा तामेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए भोर से ही भक्त जुटे रहे। कांवड़ियों के साथ नंगे पांव आए भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान भोले की आराधना की। हर-हर महादेव के जयघोष से चारों दिशाएं गुंजायमान हुई।

मंत्रजाप, शंखनाद से भक्तिमय बना रहा माहौल

शहर के समय माता मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने परिसर स्थित शिवलिग पर जल चढ़ाया। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, शिव मंदिर स्टेशनपुरवा, गोला बाजार, मड़या, बरदहिया बाजार, जूनियर हाईस्कूल शिव मंदिर आदि स्थानों पर पूजन किया गया। मेहदावल के कुबेरनाथ मंदिर, देवाधिदेव महादेव बाबा डिगेश्वरनाथ धाम, कोपेश्वरनाथ कोपिया, बैजूनाथ धाम, कंकडेश्वरनाथ, अंगेश्वरनाथ, मुहम्मदपुर रामजानकी शिव मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ भगता, पिडिया शिवमंदिर, दानीनाथ, हैहेश्वरनाथ, नाथनगर शिवमंदिर आदि स्थानों पर जलाभिषेक हुआ। चुरेब संवाददाता के अनुसार मीरगंज, चुरेब आदि शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। महामंत्र के जाप, शंखनाद, शिवस्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा।

chat bot
आपका साथी