गैस सिलेंडर से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

ूंदीपार (भटपुरवा ) निवासी श्रीकांत के मकान में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे भोजन बनाते समय अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:09 AM (IST)
गैस सिलेंडर से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
गैस सिलेंडर से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

संतकबीरनगर : खलीलाबाद के एकमा गांव के मूल निवासी श्रीकांत बूंदीपार के भटपुरवा में परमात्मा सिंह के मकान में पिछले तीन वर्ष से किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। बूंदीपार (भटपुरवा ) निवासी श्रीकांत के मकान में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे भोजन बनाते समय अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग से फट गया, इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल गाड़ी पहुंचने के बाद आग को बुझाई जा सकी। घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया और पिता व 12 वर्षीय पुत्र किशन बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखिरा ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शाम करीब पांच बजे पिता-पुत्र को चिकित्सकों नें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बुरी तरह झुलस गए। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज मनोज सिंह भी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी