सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड,कांपे लोग

संतकबीर नगर सर्द हवाओं से सोमवार को गलन बढ़ गई और लोग कांप उठे। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सूरज बादलों में छिपा रहा। सर्द हवा से अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:55 PM (IST)
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड,कांपे लोग
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड,कांपे लोग

संतकबीर नगर : सर्द हवाओं से सोमवार को गलन बढ़ गई और लोग कांप उठे। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सूरज बादलों में छिपा रहा। सर्द हवा से अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में 12 बजे से तक सड़कों पर कोहर छाया रहा और ओंस गिरती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली।

कड़ाके की ठंड के बाद प्रशासन शहर व नगर पंचायतों में स्थित सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व चौराहों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करा सका। इससे परेशान लोगों ने लकड़ी खरीद कर अलाव की व्यवस्था की और शरीर को गरम किया।

अधिकतम तापमान 17.1 व न्यूनतम तापमान 08.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। तापमान गिरने से मौसम का मिजाज बदल गया और लोग ठिठुरने लगे। भगवान भाष्कर के दर्शन न होने से लोग घरों को दुबके रहे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

कोहरा के चलते गाड़ियों के पहिये की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम में आए बदलाव का सर्वाधिक असर मजदूर तबके के लोगों पर पड़ रहा है। उनके सामने एक तो ठंड से बचाव करने की समस्या है तो दूसरी तरफ रोजगार ढूंढना भी मुश्किल हो गया है। शीतलहर के चलते गलन बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजार में गर्म व ऊनी कपड़ा, कोयला, लकड़ी की बिक्री भी बढ़ गई है।

-------------- ऐसा रहा तापमान दिन- अधिकतम - न्यूनतम रविवार- 17.2 - 10.3 शनिवार - 18.5 - 09.0

हाईलाइटर दिन में 12 बजे तक गिरती रही ओस, ठिठुरन बढ़ी, अलाव बना सहारा

सुबह-शाम कोहरा, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने में प्रशासन नाकाम

chat bot
आपका साथी