एक महिला समेत पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

145 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एक महिला समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 04:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 04:17 PM (IST)
एक महिला समेत पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
एक महिला समेत पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

संत कबीरनगर : शुक्रवार को 150 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 145 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एक महिला समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। पॉजिटिव मिलने वालों में जनपद के एक ही गांव के तीन युवक शामिल हैं। जिले में अब पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अस्पताल में भर्ती 55 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

सांथा के सुकरौली गांव के 19 वर्षीय, 20 वर्षीय व 26 वर्षीय तीन युवक, इसी ब्लाक के पौनी गांव की 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिलीं। इन चारों मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जबकि कोरोना पॉजिटिव मिले नाथनगर ब्लाक के महुली गांव के निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के एल टू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब तक कुल 2,843 लोगों के स्वाब के नमूने की जांच कराई गई है, इसमें 2,257 निगेटिव व 136 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 75 है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि संक्रमितों का इलाज जारी है।

--------------

खोजने पर एक ही नाम के निकले तीन व्यक्ति

पोर्टल पर पॉजिटिव दर्शाए गए महुली गांव के 41 वर्षीय व्यक्ति की केस हिस्ट्री जानने के लिए जिले के स्वास्थ्य व पुलिस महकमें के कर्मी शुक्रवार को सुबह से जुट गए। कर्मी घर-घर जाकर पॉजिटिव व्यक्ति का नाम बताकर पूछताछ करने लगे। इस नाम के तीन व्यक्ति गांव में मिले। इससे कर्मी असमंजस में पड़ गए। इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। यह नंबर दक्षिण भारत का निकला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि बाद में जानकारी मिली की बीमार गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

chat bot
आपका साथी