क्षेत्र के लोगों ने कराई निराश्रित की शादी

पौली : बाबा कंकडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर गुरुवार को एक निराश्रित के शादी का साक्षी बना। जहां क्षेत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:01 PM (IST)
क्षेत्र के लोगों ने कराई निराश्रित की शादी
क्षेत्र के लोगों ने कराई निराश्रित की शादी

पौली : बाबा कंकडेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर गुरुवार को एक निराश्रित के शादी का साक्षी बना। जहां क्षेत्रीय सहयोग से एक असहाय बच्ची की शादी में आर्थिक सामाजिक सहयोग दिया। रोसया बाजार स्थित हीरालाल मंदबुद्धि की पत्नी भिउली देवी पुत्री अंजली के साथ किसी तरह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषणकर रहे थे। ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। लगभग तीन वर्ष पूर्व लकवा रोग के चपेट में आ गए। किसी तरह दवा चल रही है। इधर पुत्री अंजली धीरे-धीरे शादी के योग्य हो गई तो माता-पिता को पुत्री के शादी की चिन्ता सताने लगी। संयोग वश अंबेडकर नगर के हंसवर थाना निवासी शीतल पुत्र बासदेव रिश्तेदारी में आए हुए थे। लड़का पसंद आ गया तो लड़के के माता-पिता से शादी की बात चलाई गई,दोनों पक्ष राजी हो गए। बाबा कंकडेश्वर नाथ,माँ सिद्धे‌र्श्वरी देवी मंदिर पर वर पक्ष बरात लेकर पहुँचा तो शादी की सारी रस्म पूरी करने के लिए तैयारी हुई। स्थानीय युवाओं व सम्भ्रांत लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। आचार्य बृजलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रो व रीति-रिवाज के अनुसार विवाह सम्पन कराया। क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ लड़की की विदाई में दी जाने वाले सामानों में आलमारी,बेड, कुर्सी,मिठाई अन्य सामानों का उपहार देने की होड़ लगा दी। इस मौके पर चन्द्रप्रकाश तिवारी,उमेश¨सह, रमेशचौरसिया,पवन¨सह,सतीष ¨सह,अब्दुल अहद उर्फ बल्लू नेता,सोमनाथ, विश्वनाथ,गुलाबचन्द जयसवाल,बद्रीनाथ,काशी नाथ,रामलुटावन राव,सचिन, सोनू,मोनू,कन्या पक्ष व वर पक्ष के लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी