अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग

बीपीएड संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। इसमें खेल एवं शारीरिक शिक्षक अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:43 PM (IST)
अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग
अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग

संतकबीर नगर : बीपीएड संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। इसमें खेल एवं शारीरिक शिक्षक अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष अमरेंद्र राय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सदस्यों ने कहा कि 32022 खेल एवं शारीरिक

शिक्षक अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया बहाल की जाए। मांगे पूरी न होने पर 19 को घेराव में शामिल होने की चेतावनी दी।

इस मौके पर जिला महासचिव चंद्र भूषण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अम्बरीश पांडेय, दयाशंकर भट्ट, दिनेश, अरुण राय, संतोष गुप्ता, अनिल यादव, राणा राय, राघवेंद्र यादव, दिग्विजय चौहान, विनोद चौधरी, ऋषि देव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी