संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

महुली थानाक्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भतीजे ने सौतेले भाई पर संपति हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 12:02 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

संतकबीर नगर: महुली थानाक्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भतीजे ने सौतेले भाई पर संपति हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महोबरा निवासी हरिराम चौधरी व राम शब्द चौधरी सगे भाई है। रामशब्द चौधरी की पहली पत्नी की मौत हो जाने पर उसने दूसरी शादी कर लिया था। पहली पत्नी से एक पुत्र प्रहलाद है। जब कि दूसरी पत्नी से चार पुत्र है जो शादीशुदा है। रामशब्द चौधरी के दूसरे भाई हरिराम चौधरी ने शादी नहीं किया था। परिजनों के अनुसार हरिराम चौधरी के नाम से करीब तीन एकड़ खेत है। बुढ़ापा होने पर वह कभी भाई तो कभी भतीजा के पास रहता था। कुछ दिनों से भतीजा प्रहलाद के पास थे। तबियत खराब होने पर भतीजा प्रहलाद उसे इलाज के लिए बस्ती एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान हरिराम चौधरी की मौत हो गई। शव को लेकर जब प्रहलाद गांव पहुंचा तो उसके सौतेले भाईयों ने आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मामले में मृतक के भतीजों द्वारा सौतेले भाई पर भूमि हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी