भूमि विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

भूमि विवाद में मनबढ़ों ने एक बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर व ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:14 AM (IST)
भूमि विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
भूमि विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

संत कबीरनगर : महुली थाना क्षेत्र के कटका गांव में सोमवार को दिन में तीन बजे भूमि विवाद में मनबढ़ों ने एक बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर व ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग का दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने मंदिर से शिवलिग फेंकने का विरोध किया था।

घटना में आधा दर्जन लोग भी घायल हुए हैं। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

कटका गांव के राम नारायण त्रिपाठी और इन्द्रजीत त्रिपाठी के बीच वर्षों से भूमि विवाद है। भूमि एक मंदिर के पास स्थित है। सोमवार को इसी मामले में दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। इस बीच इन्द्रजीत त्रिपाठी के पक्ष के लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मंदिर के शिवलिग को उठाकर बाहर फेंक दिया। इसका विरोध पैंसठ वर्षीय गौरी शंकर त्रिपाठी ने किया तो दबंग उन पर टूट पड़े। लाठियों और ईंट-पत्थर से उनके ऊपर प्रहार करने लगे। उन्हें बचाने पहुंचे आधा दर्जन लोगों को भी बुरी तरह से पीटा। गौरी शंकर के परिजन जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते उनकी मौत हो गई। मारने के बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बवाल की जानकारी के बाद धनघटा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबरीश भदौरिया, महुली के थानेदार प्रदीप कुमार सिंह फोर्स गांव में पहुंचे। एसओ ने कहा कि मृतक के भतीजे मयंत्र त्रिपाठी की तहरीर पर इंद्रजीत त्रिपाठी, वशिष्ठ त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, नागेश्वर त्रिपाठी, रामजन्म त्रिपाठी, सूरज त्रिपाठी, शनि सिंह व अनिकेत त्रिपाठी के खिलाफ बलवा, हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

chat bot
आपका साथी