तोड़कर सारे भरम, समझें मतदान का मरम: डीआइओएस

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान अनिवार्य है। ईवीएम मशीन को लेकर किसी को अपने मन में कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए। देश को सही नेतृत्व देने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:55 PM (IST)
तोड़कर सारे भरम, समझें मतदान का मरम: डीआइओएस
तोड़कर सारे भरम, समझें मतदान का मरम: डीआइओएस

संतकबीर नगर : लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान अनिवार्य है। ईवीएम मशीन को लेकर किसी को अपने मन में कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए। देश को सही नेतृत्व देने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

गुरुवार को स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरुकता के लिए कुड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी और वाद-विवाद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने यह बातें कही। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सभी को अपने परिवार के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। प्रबंधक सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि मतदान का प्रतिशत जितना ही अधिक होता है उतना ही बनने वाली सरकार जनता उन्मुख होती है। प्रवक्ता भाष्कर मणि त्रिपाठी ने लोकतंत्र के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में किशन वर्मा प्रथम, महिमा चौरसिया द्वितीय और विपुल मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सीनयर वर्ग में शिवम गुप्ता प्रथम, अभिषेक पांडेय द्वितीय और पल्लवी ¨सह को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार ¨सह, सपना, राजकुमार, विवेक समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी