विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 09:12 PM (IST)

संतकबीर नगर कोतवाली के टेमा रहमत चौराहे के पास हाईवे पर रविवार तड़के चार बजे रोडवेज बस आगे चल रहे ...और पढ़ें

हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल
हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई रोडवेज बस, छह यात्री घायल

संतकबीर नगर : कोतवाली के टेमा रहमत चौराहे के पास हाईवे पर रविवार तड़के चार बजे रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में शाहजहांपुर के चार, देवरिया और उत्तराखंड के एक-एक यात्री को चोट लगी है। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। हादसे से करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा।

कैसरबाग डिपो की बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। आगे ट्रक चल रहा था। टेमा रहमत चौराहे के स्पीड ब्रेकर पर ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया। बस चालक जब तक ब्रेक लगाता, वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में देवरिया के रुद्रपुर के मरूवा भतौर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद, शाहजहांपुर के सिकंदरपुर राघोपुर गांव के प्रमोद कुमार, दरिया के खिरिया रत्न गांव निवासी अवनीश कुमार, निगोही के राघोपुर निवासी अशोक कुमार, निगोही के कर्मबीर गांव निवासी रघुवीर तथा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर चौक निवासी रेनी घायल हो गए। कांटे पुलिस चौकी के प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को घर भेज दिया गया।

-----------------

कार की ठोकर से महिला की मौत, तीन घायल

संतकबीर नगर: बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाडांड़ गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित कार की ठोकर से महिला की मौत हो गई और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैयाडांड़ गांव निवासी 55 वर्षीय निया देवी पत्नी रामउजागिर शनिवार को आटो से चिरैयाडांड़ गांव के पास उतरीं और पैदल घर के लिए चलीं। इसी दौरान मेंहदावल से आ रही कार ने महिला व एक बाइक में ठोकर मार दी। अस्पताल जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल मेंहदावल थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी 22 वर्षीय आशीष, 22 वर्षीय वंदना पत्नी पंकज व इनकी चार माह की बेटी बिन्नी घायल हो गई। घायल बाइक सवारों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टर ने उपचार के बाद कोरोना के बढ़ते मामलों का हवाला देकर घायलों को घर भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।