प्रस्तावित रैली स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

भाजपा नेताओं के साथ अधिकारियों ने मौका देखा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM (IST)
प्रस्तावित रैली स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
प्रस्तावित रैली स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

संतकबीर नगर : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सोमवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह के औद्योगिक क्षेत्र में 31 दिसंबर को प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर बनने वाले मंच और जनता के बैठने की जगह देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से रैली स्थल पर सुविधाएं जुटाने का निर्देश दिया।

दिन में करीब एक बजे जिलाधिकारी जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधायक राकेश सिंह बघेल, जन विश्वास रैली के जिला संयोजक डा. सत्यपाल पाल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जनपद में करीब एक घंटा रहेंगे। उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए जिला स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी प्रशासन अपनी पूरी तैयारी में है। डा. सत्यपाल पाल ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में पूरा संगठन लगा है। रैली में एक लाख से अधिक लोग आएंगे और गृहमंत्री का मार्गदर्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रैली के लिए दिन-रात लगे हैं। एचआरपीजी में जांच को पहुंचे डीएम और एसपी

संतकबीर नगर: जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल सोमवार को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में पहुंची। उन्होंने एसपी डा. कौस्तुभ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह के साथ परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान कर्मियों के बूथों की रवानगी के लिए स्थल चयन करना है। इसके अलावा मतदान खत्म होने के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवाना है। विधानसभावार अलग-अलग स्ट्रांग रूम स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए एचआरपीजी खलीलाबाद में कक्ष की जांच की गई। जांच के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, वरिष्ठ सहायक विनय कुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी