दो किसानों के धान के खेत में पहुंची डीएम

गांव के दो किसानों के धान के खेत में बारी-बारी से जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:05 PM (IST)
दो किसानों के धान के खेत में पहुंची डीएम
दो किसानों के धान के खेत में पहुंची डीएम

संतकबीर नगर : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के देवरियागंगा गांव में पहुंचीं। गांव के दो किसानों के धान के खेत में बारी-बारी से जांच की। इस दौरान उन्होंने धान की पैदावार की जानकारी प्राप्त की।

गांव के जगदीश पुत्र दयाराम के खेत में 43.3 वर्गमीटर में क्राप कटिग कराने पर 26 किलो 200 ग्राम धान निकला। किसान ने बताया कि उन्होंने नीलम नामक धान बीज प्रजाति का इस्तेमाल किया है। वहीं इसी गांव के शिवशंकर पुत्र दातूल प्रसाद के खेत में 43.3 वर्ममीटर में क्राप कटिग कराने पर 31 किलो 300 ग्राम धान निकला। किसान ने बताया कि उन्होंने हाईब्रीड धान प्रजाति के बीज का इस्तेमाल किया है। इन दोनों किसानों के धान की फसल में एक से दो फीसद हरदी रोग का प्रकोप मिला। गांव के कुछ लोगों ने डीएम से कहा कि गांव में नाली की समस्या है। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इस पर डीएम ने जांच की और इस समस्या तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार शशांक शेखर राय, कानूनगो निजामुद्दीन, हल्का लेखपाल प्रहलाद, प्रधान होरीलाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी