नहीं पकड़े जा रहे बेसहारा पशु

संतकबीर नगर नगरपालिका का बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बेअसर है। सड़क पर पशु घूम रहे हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST)
नहीं पकड़े जा रहे बेसहारा पशु
नहीं पकड़े जा रहे बेसहारा पशु

संतकबीर नगर : नगरपालिका का बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बेअसर है। सड़क पर पशु विचरण कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि पशु आश्रय केंद्र के नाम पर जिम्मेदार लाखों खर्च कर रहे हैं, लेकिन पशु सड़क पर ही कब्जा जमाए हैं। विभाग समय-समय पर कागज में ही पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलता है। गृह स्वामी नहीं दे रहे भूमि व भवन का विवरण

संतकबीर नगर : खलीलाबाद नगरपालिका क्षेत्र की आबादी करीब साठ हजार है। क्षेत्र में स्थित पक्के, कच्चे, छप्पर के मकान हैं। नपा कर्मियों ने सभी को एक प्रोफार्मा देकर भूमि व भवन का विवरण मांगा है लेकिन अभी तक विवरण नहीं मिल पाने से इन मकानों के गृहकर का निर्धारण नहीं हो सका है। अधिशासी अधिकारी प्रदीप शुक्ल का कहना है कि सूचना देने में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली-बरदहिया बाजार मार्ग क्षतिग्रस्त

संतकबीर नगर: खलीलाबाद कोतवाली से बरदहिया बाजार जाने वाली सड़क टूट गई है। इस क्षतिग्रस्त सड़क से आने-जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आए दिन पैदल व दो पहिया वाहन सवार गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सड़क ठीक नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के साथ ही डीएम को पत्र देकर सड़क ठीक कराने की मांग की है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, लग रहा जाम

संतकबीर नगर : नगरपालिका खलीलाबाद में कहीं भी पार्किंग की सुविधा नहीं है। लोग अपनी दो व चार पहिया वाहन सड़क पर ही खड़ी करते हैं। मुखलिसपुर तिराहा से गोला बैंक चौराहा जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण से सुबह से शाम तक शहर में जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फुटपाथ खाली करने और शहर में पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी