ज्ञानप्रकाश की मौत को लेकर एएसपी से जांच की मांग

मगहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता के वेद प्रकाश चौबे के भाई की हत्या के मामले में सपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अवधेश सिंह डा. अजय पाण्डेय आदि लोग बुधवार को एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 11:28 PM (IST)
ज्ञानप्रकाश की मौत को लेकर एएसपी से जांच की मांग
ज्ञानप्रकाश की मौत को लेकर एएसपी से जांच की मांग

संतकबीर नगर: मगहर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता के वेद प्रकाश चौबे के भाई की हत्या के मामले में सपा के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अवधेश सिंह, डा. अजय पाण्डेय आदि लोग बुधवार को एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव से मिले। इनकी मौजूदगी में सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश चौबे ने कहा कि उन्हें अपने भाई ज्ञान प्रकाश चौबे के हत्या किए जाने की आशंका है। इस पर एएसपी ने कहा कि बहुत जल्द प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में सत्यता सामने लाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

31 जनवरी को रात में साढ़े आठ बजे मगहर निवासी 70 वर्षीय ज्ञान प्रकाश चौबे की एक जनवरी की सुबह भुवरिया चौराहा से शव मिला था। परिवार के लोगों को तीन जनवरी को इसकी जानकारी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट की वजह से मृत्यु होने की पुष्टि हुई।

chat bot
आपका साथी