मिट्टी की दीवार ढहने से मासूम की मौत

बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति नया घर बनाने के लिए अपनी मिट्टी की दीवार को ढहा रहा था। अचानक से उसी दीवार के नीचे उसका पुत्र दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM (IST)
मिट्टी की दीवार ढहने से मासूम की मौत
मिट्टी की दीवार ढहने से मासूम की मौत

संतकबीर नगर : बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति नया घर बनाने के लिए अपनी मिट्टी की दीवार को ढहा रहा था। अचानक से उसी दीवार के नीचे उसका पुत्र दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। बखिरा थानाक्षेत्र के महदेवा गांव निवासी हरिश्चंद्र जिसे कुछ दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री आवास मिला था। वो अपने कच्चे मकान को गिरा रहा था। मकान का एक हिस्सा गिराने के दौरान उसी के नीचे उसका आठ वर्षीय पुत्र आनंद दब गया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। पहले तो मिट्टी में उसके दबे होने की किसी को भनक नहीं लगी लेकिन घर में खोजने पर आनंद नही मिला तो लोग उसे मिट्टी के अंदर भी खोजने लगे कि अचानक वो मिट्टी के अंदर दबा हुआ मिला। सभी लोगों ने उसे मिट्टी के अंदर से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए ले जाने को तैयार हुए लेकिन तबतक आंनद की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने से हरिश्चंद्र पागल सा हो गया। उसे सहसा घटना पर विश्वास ही नही हो रहा था। आवास की आस उसके बच्चे को छीन लेगी इस बात का इल्म उसे नही था। आनंद की माता सरौती देवी का रो रोकर बुरा हाल है वो अपने लाल की मौत हो जाने से सदमे में है। मृतक आनंद की तीन बहनें थी जिसके बाद आनंद पैदा हुआ था लेकिन उसकी मौत से परिजन सदमें में है। ग्रामीणों की मदद से मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी