ठंड में लंगर छककर संगत निहाल

खलीलाबाद गुरुद्वारा द्वारा शनिवार को गोला बाजार में स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित हुआ। गुरु भक्तों ने श्रीगुरु सिंह सभागार में पाठ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 10:57 PM (IST)
ठंड में लंगर छककर संगत निहाल
ठंड में लंगर छककर संगत निहाल

संतकबीर नगर: खलीलाबाद गुरुद्वारा द्वारा शनिवार को गोला बाजार में स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित हुआ। गुरु भक्तों ने श्रीगुरु सिंह सभागार में पाठ किया। श्रीगुरुनानक देव दा लंगर करके सेवा की। सड़क पर आते-जाते लोगों की खिदमत करके छोला, चावल, चाय, ब्रेड आदि खिलाकर आभार जताया। सेवा भक्ति में बड़ों के साथ छोटों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

लंगर का नेतृत्व गुरुद्वारा प्रमुख सरदार अजीत सिंह, सेवादार बलवंत कौर, गगनदीप सिंह शैंकी, रिकू सिंह आदि कर रहे थे। सड़क पर दोनों पर आते-जाते लोगों को रोक कर प्रसाद दिया। यहां हर वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शैंकी राजपाल, सभासद कंवलजीत सिंह, रिटू सिंह, रतनदीप सिंह, जसदीप सिंह, निहाल सिंह, सन्नी होरा, सुशील, सन्नी, हरविद सिंह, सोनू आदि ने सेवा की।

ठंड में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चले लंगर में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। सूचना पर रेलवे स्टेशन व जूनियर हाईस्कूल में शरण लिए अनेकों लोग गुरुद्वारा के पास पहुंचकर लंगर छका। कुछ निर्धन व जरूरतमंदों को सिक्ख परिवारों से गर्म कपड़ा भी दिया गया।

chat bot
आपका साथी