ट्रक की ठोकर से किशोर घायल

धनघटा थाना क्षेत्र के परजापतपुर निवासी एक किशोर को शुक्रवार को ट्रक ने सड़क पार करते समय ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने किशोर को को नाथनगर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। धर्मेंद्र का 12 वर्षीय बेटा सूरज दोपहर में सड़क पार कर रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:16 PM (IST)
ट्रक की ठोकर से किशोर घायल
ट्रक की ठोकर से किशोर घायल

संतकबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के परजापतपुर निवासी एक किशोर को शुक्रवार को ट्रक ने सड़क पार करते समय ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने किशोर को को नाथनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। धर्मेंद्र का 12 वर्षीय बेटा सूरज दोपहर में सड़क पार कर रहा था। उसी समय धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रक ने परजापतपुर के पास उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी