दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

ज्योति पर्व दीपावली को लेकर सभी में उत्साह है। शुक्रवार को धनतेरस है। इससे पूर्व ही खरीदारी शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी विद्युत झालर साज-सज्जा के सामानदीया मां लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा आदि की दुकानें सज गई हैं। दुकानों की तोरणद्वार पुष्पमाला लड़ियों आम्रपल्ल आदि से कारोबारियों ने सजावट की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:08 PM (IST)
दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

संतकबीर नगर : ज्योति पर्व दीपावली को लेकर सभी में उत्साह है। शुक्रवार को धनतेरस है। इससे पूर्व ही खरीदारी शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी विद्युत झालर, साज-सज्जा के सामान,दीया, मां लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा आदि की दुकानें सज गई हैं। दुकानों की तोरणद्वार, पुष्पमाला, लड़ियों, आम्रपल्ल आदि से कारोबारियों ने सजावट की है।

दीपावली में कुबेर, मांलक्ष्मी-गणेश जी का पूजन कर धन, धान्य,सुख प्राप्ति की लोग कामना करते हैं। इससे पूर्व घर में अक्षय भंडार की कामना लेकर धनतेरस के मौके पर खरीदारी की जाती है। इस दिन खरीदारी का महत्व है। इसके निमित खरीदारी प्रारंभ हो गई है। बाजार में चहल-पहल से रौनक बनी हुई। धनतेरस, दीपावली व उससे पूर्व खरीदारी के व्यापक आसार दिख रहे है। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महंगाई बढ़ी है, इसके बाद भी खरीदारी हो रही है। कहीं सेल तो कहीं लुभाने वाली स्कीमों के साथ दीप पर्व के मद्देनजर बिक्री व खरीदारी की जा रही है। फूल-माला, विद्युत झालरों, मोमबत्ती, दीया, साज-सज्जा, सजावट, स्वागत द्वार, पटाखा, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा आदि सामग्री से बाजार पटे हैं। इसके साथ ओम, स्वास्तिक, प्रतिमा वाली म्युजिकल लाइट, शुद्धता वाली मिट्टी व गंगा जल से बनी प्रतिमाएं, दीया, बत्ती, सेट, आरती थाल, रंग बिरंगे विद्युत झालर आदि आकर्षण का केंद्र बने हैं।

chat bot
आपका साथी